फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CCTV cameras will monitor road safety and traffic in Aani

Rampur Bushahar News: आनी में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर

Wed, 07 Jan 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will monitor road safety and traffic in Aani
आनी में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द मिलेगी निजात। संवाद
यातायात नियंत्रण समेत आपराधिक गतिविधियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन


प्रशासन ने ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने को लेकर उठाए कई कदम

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। एसडीएम के निर्देश पर पुराने और नए बस अड्डे में एचडी क्वालिटी के नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे यातायात नियंत्रण के साथ आपराधिक गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने बताया कि आनी कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन के साथ एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ट्रैफिक नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाना है। इसी कड़ी में बस अड्डों जैसे संवेदनशील स्थानों पर नाइट विजन कैमरे स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इसके तहत सघन जांच अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन का मानना है कि इस कदम से सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। डीएसपी राजीव मेहता ने युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में सक्रिय रोड सेफ्टी क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों, कानूनी प्रावधानों और सुरक्षित व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि पुलिस, परिवहन विभाग, स्थानीय निकायों, आम जनता के आपसी सहयोग और समन्वय से ही ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। दो दिन पूर्व एसडीएम सभागार आनी में आयोजित प्रशासनिक बैठक के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

आनी में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द मिलेगी निजात। संवाद

आनी में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द मिलेगी निजात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article