{"_id":"6224beda9404d74940691b10","slug":"cctv-cameras-should-be-installed-in-the-city-council-area-rampur-hp-news-sml401699189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में अवैध रूप से सजी दुकानें तुरंत हटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में अवैध रूप से सजी दुकानें तुरंत हटें
विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के वार्ड 3 में आयोजित वार्ड सभा में मौजूद लोग।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर नप के वार्ड तीन में रविवार को आयोजित वार्ड सभा के दौरान शहरवासियों ने अपने सुझाव दिए। कार्यकारी अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में वार्ड के विभिन्न विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने को लेकर चर्चा हुई।
इस दौरान मांग की गई कि नगर परिषद क्षेत्र में सजी अवैध दुकानों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि शहर पहुंचने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानियां न झेलनी पड़ें। इसके अलावा शहर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने चाहिए, ताकि शहर में हो रही विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
रविवार को रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन स्थित रैन बसेरा में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह ने की। बैठक में वार्ड नंबर तीन से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई और वार्ड के लोगों से विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वार्ड के लोगों ने होटल अमर ज्योति के साथ गेट लगाकर रास्ता बंद करने, वार्ड के एक मकान को असुरक्षित घोषित करने, बाजार में पालतू कुत्तों की ओर से फैलाई जा रही गंदगी, सतलुज व्यू होटल के साथ गंदगी साफ करने, वार्ड में स्ट्रीट लाइटें ठीक करने, शिशु पार्क के बाहर सजाई जा रही दुकानों को हटाने, शराब के ठेके को बंद करने, सभी वार्डों में सीसीटीवी लगाने, बाजार में बिछाई गई बेतरतीब लाइनों को सही तरीके से बिछाने, बाजार में लगे टावर को हटाने, बाजार में बैठे अवैध दुकानदारों को उठाने जैसी विभिन्न मांगें उठाई। नगर परिषद ने सभी मांगों को क्रमवार पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कश्यप, सचिव मनीष ठाकुर, मनीषा मित्तल, वीरेंद्र कुमार, विशाल अग्रवाल, विद्या नंद शर्मा, हेमंत कश्मीरी, हेमंत शर्मा, तन्मय शर्मा, अजय कांत शर्मा, दीपक सूद, विजेश गोयल, विष्णु शर्मा, बलिभद्र शर्मा, साधना शर्मा, पुष्पा देवी, रोमी कुमारी, निशु बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।