{"_id":"6ac4d5300a3644dc6a06f418","slug":"case-registered-under-the-ndps-act-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-171632-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल में 32 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल में 32 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
वाहन के डैशबोर्ड से तीन पाउच में मिली अफीम, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू।
जुब्बल पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 32 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पांच अक्तूबर को जुब्बल पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर जुब्बल निवासी सुशील कुमार उर्फ टीटू की स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से तीन पारदर्शी प्लास्टिक पाउच बरामद हुए। इनमें भूरे रंग का चिपचिपा पदार्थ मिला, जिसकी पहचान अफीम के रूप में हुई। अफीम का कुल वजन पाउच सहित करीब 32 ग्राम पाया गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना जुब्बल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में अफीम की खरीद-फरोख्त और आपूर्ति से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।