{"_id":"6aa934d54d97004a0a0add57","slug":"car-plunges-into-manglad-khad-from-nh-two-youths-killed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-169789-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नाै सितंबर से लापता युवकों के छह दिन बाद \nमंगलाड खड्ड के किनारे कार में मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नाै सितंबर से लापता युवकों के छह दिन बाद मंगलाड खड्ड के किनारे कार में मिले शव
विज्ञापन
मंगलाड खड्ड में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद
एनएच-पांच से कार गहरी खाई में गिरी कार का सर्च ऑपरेशन के दौरान चला पता
किन्नौर के युवकों के परिजनों ने रिकांगपिओ थाना में दी थी लापता होने की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
झाकड़ी में 9 सितंबर से लापता युवकों के शव छह दिन बाद मंगलाड खड्ड में दुर्घटनाग्रस्त कार से बरामद हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, नौ सितंबर को एनएच-पांच से कार गहरी खाई में गिर गई थी। कार के गहरी खाई में गिरने के कारण हादसे की सूचना समय पर नहीं मिल पाई। इसका पता मंगलवार को चला, जब सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलाड खड्ड के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार मिली। कार में दोनों युवकों के शव भी बरामद हुए। झाकड़ी थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, किन्नौर जिले के तंगलिंग क्षेत्र से संबंध रखने वाले दो युवकों के परिजनों ने पुलिस थाना रिकांगपिओ में दोनों के लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों के अनुसार, दोनों एर्टिगा कार नंबर टी 0826 एचपी 5290 में सवार होकर रामपुर की ओर निकले थे, लेकिन 9 सितंबर से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद रिकांगपिओ पुलिस ने दोनों लापता युवकों की तलाश शुरू की और संबंधित पुलिस थानों को भी इस बारे में सूचित किया। मंगलवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलाड खड्ड के किनारे कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। कार में सवार दोनों युवक मृत अवस्था में पाए गए। मृतकों की पहचान अरविंद्र नेगी (28), पुत्र अनिल कुमार, निवासी गांव पोवारी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर और प्रशांत गंधर्व (22), पुत्र मनोहर लाल, निवासी गांव पोवारी, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार एनएच से दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिस स्थान पर यह कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पहुंची, वहां पहुंचना काफी मुश्किल था। मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त कार मिलने के बाद दोनों युवकों के शवों को घटनास्थल से बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण बन गया। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की मदद मांगी गई। दोपहर बाद तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। कोटला से आए एनडीआरएफ के जवानों और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।
एक सप्ताह पूर्व हुए इस हादसे में दोनों मृतकों के शव बुरी तरह गल-सड़ गए थे। पुलिस थाना झाकड़ी में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
बदलाव:
कोई बदलाव नहीं