{"_id":"645d21dbfddd20cffd04a28f","slug":"car-fell-into-ditch-near-rewalpul-driver-died-rampur-hp-news-c-19-1-149119-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रेवालपुल के पास खाई में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रेवालपुल के पास खाई में गिरी कार, चालक की मौत
Thu, 11 May 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 11 May 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत बुधवार रात रेवालपुल के समीप खैल में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार उर्फ संजू पुत्र ज्ञान सिंह (35) निवासी गांव दोग (रेवालपुल) अपनी निजी कार से अपने घर से चंज्हाल पुल की तरफ जा रहे थे।
इस दौरान घर से महज दो किलोमीटर दूर खैल स्थान पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से एसडीएम चौपाल नारायण चौहान ने मृतक के परिजनों को 25,000 की फौरी राहत प्रदान की है। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार वर्मा ने कहा कि चौपाल थाना में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद