फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car fell into 200 meters gorge on Bhadrash mode, driver died

भद्राश मोड पर 200 मीटर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Sat, 30 Apr 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शुक्रवार देर शाम देवनगर-भद्राश सड़क पर एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को देवनगर से भद्राश की ओर आ रही एक कार एचपी 38सी-8901 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद रफी पुत्र हसन अली, गांव भद्राश, डाकघर दत्तनगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला के तौर पर हुई है। हादसा तब पेश आया जब कार चालक शुक्रवार देर शाम को देवनगर से वापस भद्राश की ओर आ रहा था।
विज्ञापन

कार में मोहम्मद रफी के साथ उसका चाचा मुश्ताक और रहमत अली बैठे थे। इस दौरान तीनों भद्राश मोड़ पर पानी पीने के लिए रुके। उसके बाद मोहम्मद रफी कार को मोड़ने लगा और कार सड़क से नीचे जा गिरी। उन्होंने मोहम्मद रफी को खाई से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और खनेरी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। हादसे की पुष्टि डीएसपी चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed