फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   car brunt near juery national highway-5

ज्यूरी के समीप नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग

Mon, 30 Aug 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
car brunt near juery national highway-5
ज्यूरी के समीप नेशनल हाइवे पर जली कार - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे-पांच पर ज्यूरी और रतनपुर के बीच सोमवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दंपती ने समय रहते वाहन से निकलर अपनी जान बचाई। इस घटना में कार बुरी तरह से जल गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर भीष्म नेगी अपनी पत्नी के साथ कार से ज्यूरी की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे ज्यूरी से करीब चार किलोमीटर पहले गाड़ी से रबड़ के जलने की गंध आने लगी। इसको देखकर चालक ने गाड़ी रोकी और दोनों ने कार से बाहर निकलकर इंजन की तरफ देखा तो उसमें आग लगी हुई थी। देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलने लगी और पलभर में ही आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

गाड़ी में आग लगने की सूचना उन्होंने थाना झाकड़ी और अग्निशमन विभाग को दी। मगर जब तक अग्निशमन के दमकल वाहन मौके पर पहुंचते कार जलकर राख हो गई थी। झाकड़ी थाने से आईओ मुख्य आरक्षी दीवान ने मौके पर पहुंच इस संबंध में मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर कायथ ने बताया पुलिस कार में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर गई थी। इस संबंध में केस दर्जकर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed