फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car accident Nirmand, accident in Kullu, Ani

Rampur Bushahar News: शारवी के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत

Mon, 03 Feb 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Car accident Nirmand, accident in Kullu, Ani
शारवी के समीप कार दुर्घटना।
कार में तीन लोग थे सवार, एक गंभीर घायल, एक को मामूली चोटें
विज्ञापन

चालक ने कूद कर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू) । निरमंड के के कटमोर- शारवी- बागीपुल सड़क मार्ग पर उरटू के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक की मौत और दो घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल हुए थे। घायलों में से एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शारवी निवासी 50 वर्षीय कुंदन लाल, पुत्र तुला राम के रूप में हुई हैं, जबकि पाली (शारवी) निवासी 55 वर्षीय मेला राम को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गाड़ी के मालिक और चालक सुरेश कुमार को मामूली चोटें आई हैं। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। चालक सुरेश कुमार की कार एचपी 35-1630 में दो अन्य लोग कुंदन लाल और मेला राम कटमोर से शारवी की ओर ले रहा था। उरटू के पास चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान चालक सुरेश कुमार कार से छलांग लगाकर जान बचा ली। कार में सवार अन्य दो व्यक्ति कार समेत खाई में जा गिरे। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक कुंदन लाल का शव सिविल अस्पताल निरमंड में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed