{"_id":"6a047eaf45fc67a15400e8ff","slug":"candidate-in-dansa-was-accused-of-illegal-occupation-but-was-given-a-clean-chit-after-inspection-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-160171-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डंसा में प्रत्याशी पर अवैध कब्जे की \nशिकायत, निरीक्षण के बाद क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डंसा में प्रत्याशी पर अवैध कब्जे की शिकायत, निरीक्षण के बाद क्लीन चिट
विज्ञापन
मौके पर पटवारी ने किया निरीक्षण, चुनाव लड़ रहे प्रतिद्वंद्वी मुरार कांत ने जताई थी आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव को लेकर 12 मई को प्रत्याशियों के दस्तावेजों की जांच हुई। छंटनी प्रक्रिया के दौरान पंचायत समिति डंसा से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार देश कुमार के खिलाफ उनके प्रतिद्वंद्वी ने आपत्ति दर्ज करवाई। देश कुमार के खिलाफ अवैध कब्जे की शिकायत सहायक रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत समिति) को सौंपी गई, जिस पर जांच करते हुए निर्वाचन आयोग ने मामले की जांच की। जांच के बाद मौके पर कोई कब्जा नहीं पाया गया। इसके बाद उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए क्लीन चिट मिल गई है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों पर अवैध कब्जों की मार पड़ सकती है। हालांकि, नामांकन पत्रों की छंटनी होने तक यदि अवैध कब्जे की शिकायत नहीं मिलती है, तो अवैध कब्जाधारी चुनाव लड़ सकता है। इसके बाद चुनाव समाप्ति के बाद चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की जा सकती है। रामपुर विकास खंड की पंचायत समिति डंसा से चुनावी मैदान में उतरे मुरार कांत ने चुनाव मैदान में उतरे अपने प्रतिद्वंद्वी देश कुमार के नामांकन के विरुद्ध आपत्ति दर्ज की गई थी। शिकायत मिलने के बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मौके पर जाकर जायजा लिया। हालांकि, संबंधित पटवारी को मौके का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए। देश कुमार के खिलाफ पूर्व में अवैध कब्जे का मामला चल रहा था और वर्ष 2018 में उसने यह अवैध कब्जा छोड़ भी दिया था। हालांकि, इस संबंध में पटवारी ने समग्र रिपोर्ट तैयार की थी। अवैध कब्जा छूटने के 6 साल बाद उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है। इसी तर्ज पर अब निर्वाचन आयोग ने शिकायत को खारिज करते हुए देश कुमार को चुनाव लड़ने के लिए योग्य पाया है। हालांकि, आयोग ने आपत्ति की जांच कर विधिमान्य नामांकित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर संबंधित कार्यालय को भेज दी है। पंचायत समिति वार्ड डंसा से कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें सुनी राम, मुरार कांत, देश कुमार और राज कुमार शामिल हैं। हालांकि, पंचायत समिति के 19 वार्डों में कोई भी नामांकन रद्द नहीं हुआ है।
डंसा पंचायत समिति के सदस्य का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के नामांकन को लेकर आपत्ति दर्ज की गई थी। मौके पर पटवारी की जांच के बाद आपत्ति को खारिज कर लिया गया है। उम्मीदवार देश कुमार चुनाव लड़ने के लिए योग्य पाए गए हैं। - हर्ष अमरेंद्र सिंह, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर