{"_id":"6a12f638f6d94433ad087e57","slug":"campaigning-has-ended-voting-will-take-place-on-may-26-in-13-panchayats-including-jury-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160956-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रचार का शोर थमा, रामपुर में ज्यूरी समेत 13 पंचायतों में 26 मई को वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रचार का शोर थमा, रामपुर में ज्यूरी समेत 13 पंचायतों में 26 मई को वोटिंग
विज्ञापन
रामपुर विकास खंड में ज्यूरी समेत 13 पंचायतों में 26 मई को होगी वोटिंग
ज्यूरी पंचायत में तीन प्रधान और तीन उप प्रधान पद के उम्मीदवारों में होगा मुकाबला
11 वार्डों में से नौ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, दो वार्डों में होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पंचायतीराज चुनाव के लिए पहले चरण के लिए रविवार को ज्यूरी समेत कई पंचायतों में प्रचार का शोर थम गया है। ज्यूरी पंचायत में प्रधानपद के लिए तीन और उप प्रधान पद के लिए भी तीन उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। 11 वार्डों में से 9 वार्डों में 9 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब 2 वार्ड सदस्यों का ही चुनाव होना है। रविवार को प्रधान और उपप्रधान के प्रत्याशियों ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ अपने पंचायत क्षेत्र के बाजार, गांव और बस्ती में सड़कों के आसपास कई किलोमीटर पैदल चल कर वोट मांगे और शक्ति प्रदर्शन किया। ज्यूरी पंचायत में भी प्रधान और उप प्रधान के उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ कोटला से त्यावल, ज्यूरी बाजार से कोछड़ी तक करीब छह किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर वोट मांगे।