फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cadets ran a marathon at an altitude of 3,600 meters.

Rampur Bushahar News: 3600 मीटर ऊंचाई पर मैराथन में दौड़े कैडेट्स

Mon, 31 Aug 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
पांच कैडेट्स ने 21.0975 किलोमीटर की हाफ मैराथन पूरी की
विज्ञापन

सार्जेंट अर्णव चौहान ने 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन में लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर के एनसीसी कैडेट्स ने स्पीति घाटी में आयोजित सूर्या स्पीति मैराथन-2026 में भाग लिया। मैराथन में महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर बुशहर का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय सेना की डोगरा स्काउट्स की ओर से आयोजित मैराथन समुद्र तल से 3600 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर हुई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छह एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
एसयूओ यूनिक ठाकुर, सार्जेंट ईशांत शर्मा, कैडेट चेतन ढाल्टा, कैडेट साहिल मंता और कैडेट आदित्य चौहान ने 21.0975 किलोमीटर की हाफ मैराथन की। सार्जेंट अर्णव चौहान ने 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन में भाग लेकर नाको से सुमडो तक की दूरी तय की। कम ऑक्सीजन, अधिक ऊंचाई, कठिन ढलानों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच कैडेट्स ने अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ पूरी की। उनकी सहभागिता से एनसीसी के अनुशासन, साहस, नेतृत्व और दृढ़ता जैसे मूल्यों का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के साहसिक आयोजनों में भाग लेने से युवाओं में आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस और विपरीत परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित होती है। एनसीसी इकाई के एएनओ कैप्टन डॉ. रोहित मोक्टा ने भी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed