{"_id":"6a103c2303b02eeda50fd26e","slug":"cadets-learnt-the-tricks-of-modern-weapons-and-military-equipment-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-160802-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कैडेट ने जाने आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कैडेट ने जाने आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों के गुर
विज्ञापन
कैडेट ने अवेरी पट्टी का किया भ्रमण, शिव मंदिर देवढांक में किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में चल रहे सात दिवसीय ऑल इंडिया हिमट्रैक शिविर के दौरान शुक्रवार को कैडेट ने अवेरी पट्टी और देवढांक मंदिर का भ्रमण किया। कैडेट ने अवेरी पट्टी में आर्टिलरी का अवलोकन भी किया। इस दौरान आठ एचपी बटालियन के कर्नल बीएमए परमार और अवेरी पट्टी के लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस अरोड़ा ने सभी कैडेट को आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों के बारे में जानकारी प्रदान की। कॉलेज पहुंचने पर कैडेट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दीं। रामपुर कॉलेज में आठ एचपी बटालियन रामपुर के तत्वावधान में ऑल इंडिया हिमट्रैक शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय के तहत आने वाले 8 एनसीसी ग्रुप मुख्यालय भाग ले रहे हैं। इस सात दिवसीय शिविर में कैडेट में साहसिक भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास किया जा रहा है। इस शिविर में तीन राज्याें के 510 कैडेट भाग ले रहे हैं। तीन ग्रुप के 170 170 कैडेट शिविर के दौरान पहाड़ी की चढ़ाई और प्रकृति से रूबरू हो रहे हैं।