फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bushahr Rajput Sabha meeting on November 5

Rampur Bushahar News: बुशहर राजपूत सभा की बैठक पांच नवंबर को

Fri, 31 Oct 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नरसिंह मंदिर में बुशहर राजपूत सभा रामपुर की मासिक बैठक 5 नवंबर को पूर्वाहन 11:00 बजे होगी। बैठक में आरक्षण और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। राज्य स्तर के प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। महासचिव श्याम लाल ठाकुर ने बताया कि नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन समाज में अब समानता आ गई है। आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर लागू करना आवश्यक है। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि जातिगत आरक्षण को देश से समाप्त किया जाए, जिससे सभी वर्ग के लोग एक सूत्र में बंद सके और सभी गरीब लोगों को आर्थिक सहायता देकर उनका उत्थान हो। शिक्षा मुफ्त दी जाए, जिससे जातीय भेद समाप्त होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि एट्रोसिटी एक्ट को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में रामपुर विधानसभा क्षेत्र को अनारक्षित करने के बारे में, पॉलिटेक्निक कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खोलने के बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने सदस्यों और युवा वर्ग से आह्वान किया की बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article