फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus reached Sapni, villagers expressed happiness

Rampur Bushahar News: सापनी पहुंची बस, ग्रामीणों ने जताई खुशी

Sat, 29 Apr 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 29 Apr 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bus reached Sapni, villagers expressed happiness
कड़छम सापनी सड़क में परिवहन निगम बस का ट्रायल के दौरान ग्रामीण और परिवहन निगम के कर्मचारी।
सांगला (किन्नौर)। आजादी के सात दशक बाद शनिवार को किन्नौर जिले के सापनी गांव में पहली बार परिवहन निगम की बस पहुंची। गांव में बस पहुंचने पर ग्रामीणों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता की अगुवाई में रोड फिटनेस पासिंग कमेटी ने कड़छम-सापनी संपर्क सड़क पर आयोजित ट्रायल के दौरान निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।किन्नौर जिले के कल्पा खंड का सापनी गांव बीते 75 वर्ष से सड़क सुविधा से महरूम था। ग्रामीणों की मांग के बाद वर्ष 1996 में कड़छम-सापनी सड़क का निर्माण शुरू हुआ। वर्ष 2017 में पूर्व विस उपाध्यक्ष एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने सड़क को बेहतर करने में अपना अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

सड़क बनने के बाद ग्रामीण बस सेवा का लाभ देने की मांग उठाते रहे। शनिवार को एसडीएम कल्पा की अध्यक्षता वाली रोड फिटनेस पासिंग कमेटी ने उक्त सड़क पर बस को हरी झंडी दिखाई। गांव में पहली बार बस पहुंची तो सैकड़ों लोग बस को देखने जुट गए। बस का सफल ट्रायल होने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए गांव में जल्द बस सेवा शुरू होने की आस लगाई है। लोगों को राशन सामग्री और अन्य जरूरतों का सामान घर पहुंचाने में दिक्कतें पेश आती थीं। सबसे अधिक समस्या गर्भवती महिलाओं और मरीजों को गांव से अस्पताल पहुंचाने में पेश आती थी। अब सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है। अब ग्रामीण सड़क सुविधा के जरिये अपनी जरूरत का सामान वाहनों में पहुंचा सकते हैं। एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि उक्त सड़क पर कुछ संकीर्ण स्थानों पर मार्ग को चौड़ा करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सड़क का ट्रायल सफल रहा। निगम की बस सापनी गांव तक पहुंची है। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन प्रमोद उप्रेती, परिवहन निगम के मुख्य निरीक्षक रघुनाथ, उप निरीक्षक छेवांग नरगू, स्वयंसेवी संगठन सापनी के अध्यक्ष धर्मसेन नेगी, पूर्व प्रधान राजकुमारी नेगी, जिप सदस्य भरत नेगी, प्रधान सापनी कृष्णा देवी नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed