फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Burnt trees standing near Nerwa College pose a threat

Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज के पास खड़े जले पेड़ बने खतरा

Mon, 06 Apr 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Burnt trees standing near Nerwa College pose a threat
नेरवा में कालेज भवन के साथ खतरा बने पेड़
आग से क्षतिग्रस्त कई बड़े पेड़ कभी भी बन सकते हैं हादसों का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू) । राजकीय महाविद्यालय नेरवा के साथ लगते जंगल में लगी भीषण आग के बाद अब जले हुए पेड़ क्षेत्र में खतरे का कारण बन गए हैं। आग से क्षतिग्रस्त कई बड़े पेड़ गिरने की स्थिति में हैं, जिनमें से कुछ पेड़ नेरवा कॉलेज की इमारत के बिल्कुल पास खड़े हैं। ऐसे में कभी भी ये पेड़ टूटकर भवन की छत या परिसर में गिर सकते हैं, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने की आशंका है। स्थानीय स्तर पर स्थिति को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, स्टाफ और आसपास के लोगों के लिए यह खतरा लगातार बना हुआ है। विशेषकर, तेज हवा या बारिश के दौरान इन जले हुए पेड़ों के गिरने की आशंका अधिक बढ़ जाती है। महाविद्यालय के प्राचार्य हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन को अवगत करवा दिया है। उन्होंने बताया कि चौपाल के एसडीएम और वन विभाग को पत्राचार व फोन के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। जल्द इन खतरनाक पेड़ों को हटाने का आग्रह किया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी नेरवा विजय कुमार चौहान ने बताया कि आग से क्षतिग्रस्त पेड़ों का आकलन कर उनकी गिनती की जा चुकी है। इसकी रिपोर्ट वन मंडलाधिकारी चौपाल को भेज दी गई है और पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अनुमति मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर इन खतरनाक पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जब तक इन पेड़ों को हटाया नहीं जाता, तब तक महाविद्यालय परिसर में खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों और महाविद्यालय प्रशासन ने संबंधित विभागों से मांग की है कि किसी भी अनहोनी से पहले त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।

नेरवा में कालेज भवन के साथ खतरा बने पेड़

नेरवा में कालेज भवन के साथ खतरा बने पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article