{"_id":"60e733688ebc3ee59b7ff494","slug":"body-of-virbhadra-singh-ex-cm-reached-today-at-rampur-for-cremation-rampur-hp-news-sml3762756170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम रामपुर पहुंचेगी पार्थिक देह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम रामपुर पहुंचेगी पार्थिक देह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिक देह शुक्रवार देर शाम रामपुर पहुंचेेगी। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस ने विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं। इसके लिए बाकायदा ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
शनिवार 10 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का रामपुर में अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान हजारों की संख्या में देश और प्रदेश से उनके समर्थक और चाहवान रामपुर बुशहर पहुंचेंगे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाना प्रशासन के चुनौती बना हुआ है। रामपुर में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने बंदोबस्त कर दिए हैं। अगले दो दिन तक रामपुर के विभिन्न इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। दो दिन तक पुलिस के 120 जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
गौर हो कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन से समूचे प्रदेश की जनता को एक बड़ा आघात लगा है। उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी लोगों की खासी भीड़ शुक्रवार और शनिवार को रामपुर में उमड़ेगी। ऐसे में राजदरबार परिसर और शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना खासी चुनौती रहेगी। अगले दो दिन में क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनात रहेगी। पुलिस और 3 रिजर्व के 120 जवान सुरक्षा और ट्रैफिक का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
पीजी कॉलेज और पदम छात्र स्कूल मैदान में पार्क होंगे वाहन
रामपुर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसको लेकर अगले दो दिनों में बड़े वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर होगी, जबकि पार्किंग की कमी से जूझ रहे रामपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में अगर वाहन पहुंचते हैं, तो उनकी पार्किंग के लिए पीजी कॉलेज मैदान और पदम छात्र स्कूल का मैदान सुनिश्चित रहेगा। वजीर बावड़ी और ज्यूरी में पुलिस का नाका रहेगा, जो किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि अगले दो दिन रामपुर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में करीब 120 जवान तैनात होंगे। यातायात को सुचारू रूप से रखने के लिए आगामी दो दिन बड़े वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर होगी।