Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Block-level essay and quiz competition organized in Nirmand

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तवार स्कूल के प्रियंशु रहे प्रथम

Mon, 16 Nov 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
निरमंड में खंडस्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

. प्रश्नोत्तरी में नौ और निबंध लेखन प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड में सोमवार को इलेक्टोरल साक्षरता क्लब के तत्वावधान में खंडस्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निरमंड शिक्षा खंड के नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी और 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तवार के प्रियंशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा के आयुष द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंदल की संगीता तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड की जागृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा के पीयूष ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तवार की आयुषी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर तहसीलदार निरमंड रजत शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता राकेश कुमार और अंग्रेजी के प्रवक्ता श्याम स्वरूप रांटा ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. बबिता कश्यप ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी छह विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article