फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Black Boys Rampur won the Historical Jhiru Cup

Rampur Bushahar News: ब्लैक बॉयज रामपुर ने जीता हिस्टोरिकल झीरू कप

Wed, 16 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को दो लाख नकद और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

सचिन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विक्की चुने इमर्जिंग प्लेयर
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड खंड के प्रमुख पर्यटन स्थल बागा सराहन के खूबसूरत खेल मैदान में आयोजित ऐतिहासिक झीरू कप पर ब्लैक बॉयज रामपुर ने अपना कब्जा जमाया है। बुधवार को प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला ब्लैक बॉयज रामपुर और वाइल्ड बीस्ट ननखड़ी की टीम के मध्य खेला गया। ब्लैक बॉयज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 99 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज के रूप में हर्ष कायथ और दलीप दीपू मैदान में उतरे। हर्ष ने 20 और दीपू ने शानदार 39 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ननखड़ी की टीम 63 रनों पर ढेर हो गई। सचिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। बागा सराहन और नोर पंचायत के बीडीसी सदस्य लज्जा राम कायथ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। युवक मंडल बागा सराहन के अध्यक्ष राहुल ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। राहुल ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर ब्लैक बॉयज के सचिन ठाकुर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। साथ ही वह फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। सर्वश्रेष्ठ बॉलर सचिन, विक्की कंवर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, हर्ष कायथ स्टाइलिश बल्लेबाज और दयाल कायथ को सबसे लंबा छक्का मारने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विक्की कंवर को इमर्जिंग प्लेयर और ननखड़ी टीम के अनिल को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर चुने गए। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को दो लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता टीम को 90 हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया और प्रतियोगिता करवाने के लिए आयोजक कमेटी की सराहना की। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर, सचिव दीपक ठाकुर, कोषाध्यक्ष विपिन ठाकुर, सह सचिव अमन ठाकुर और लकी ठाकुर सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed