फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Black Boys Rampur won HP Legend League

Rampur Bushahar News: ब्लैक बॉयज रामपुर ने जीती एचपी लेजेंड लीग

Thu, 13 Jun 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
यशपाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, देवेंद्र बोरेस सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने
विज्ञापन


विजेता टीम को 50 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। एचपी लेजेंड्स स्पोट्र्स एसोसिएशन की रोहड़ू में आयोजित क्रिकेट लीग ब्लैक बॉयज रामपुर ने जीती। प्रतियोगिता में 40 वर्ष से ऊपर की आयु के खिलाड़ियों ने जौहर दिखाकर युवाओं को नशामुक्त और फिट रहने का संदेश दिया।


खिताबी मुकाबला ब्लैक बॉयज रामपुर और रॉयल जुब्बलियन्स के बीच खेला गया। ब्लैक बॉयज ने 20 ओवर में 213 रन बनाए। इसमें देवेंद्र बोरिस ने 37 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली। रविंद्र पैलिस ने 25, अनिल और काकू ने 20 रनों का योगदान दिया। जवाब में जुब्बलियन्स की टीम 30 रनों से हार गई। दयाल कायथ और संजू की फिरकी में बल्लेबाज फंस गए। टीम की ओर से यशपाल चौहान ने 50 रन बनाए। समापन समारोह में समाजसेवी प्रदीप रेटका ने विजेता टीम को 50 हजार नकद और ट्रॉफी से नवाजा। उपविजेता टीम को 25 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में यशपाल चौहान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, देवेंद्र बोरिस को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर डॉ. पैरिश और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक जोगी नायक को चुना गया। ब्लैक बॉयज टीम का रामपुर पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed