Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP's flag hoisted for the first time in Congress stronghold

Rampur Bushahar News: कांग्रेस के गढ़ में पहली बार लहराया भाजपा का परचम

Sun, 17 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
. नगर परिषद रामपुर में भाजपा ने बदला इतिहास, कब्जाया कांग्रेस का किला
विज्ञापन


. नौ वार्डों में से भाजपा समर्थित पांच पार्षद बने विजेता, चार पर कांग्रेस जीती
. जश्न में डूबी रामपुर भाजपा, कौल सिंह नेगी के समर्थन में हुई जोरदार नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। दशकों से कांग्रेस का गढ़ रहे रामपुर में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। अभी तक रामपुर नगर परिषद हमेशा कांग्रेस समर्थित रही है, लेकिन भाजपा ने इस बार इतिहास बदलते हुए कांग्रेस के किले को भेद डाला है। नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को शिकस्त देकर पहली बार नगर परिषद कब्जाई है। अब भाजपा समर्थित अध्यक्ष रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी संभालेगा। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पदम स्कूल रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता कौल सिंह नेगी की अगुवाई में जश्न मनाया। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कौल सिंह को कंधों पर उठाकर पदम छात्र स्कूल पहुंचाया और कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।


रविवार को रामपुर नगर परिषद के चुनाव संपन्न हो गए। अपराह्न 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। इसके बाद पदम स्कूल सभागार में सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को पहुंचाया गया। यहां निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर की देखरेख में मतगणना हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली मतगणना के बाद आखिरी नतीजे सामने आए। रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा समर्थित पार्षदों ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा। भाजपा ने नौ में से पांच पदों पर जीत दर्ज की। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपना नेगी ने 197 और भाजपा समर्थित चित्रलेखा ने 71 मत हासिल किए। तीन वोट नोटा में पड़े। वार्ड नंबर-दो से भाजपा समर्थित रोहित नेगी ने 75, कांग्रेस समर्थित अश्वनी नेगी को 66, आजाद उम्मीदवार राज कुमारी को 21 मत पड़े। वार्ड नंबर-तीन में कांग्रेस समर्थित जय श्री को 405 और भाजपा समर्थित राज चौधरी का 218 वोट पड़े। वार्ड नंबर-चार से कांग्रेस समर्थित करण शर्मा को 166, भाजपा समर्थित स्वाति बंसल को 111, ध्रुव शर्मा को 134, गिरीश गौतम को 68 ओर शैलेश बिष्ट को पांच और एक वोट नोटा को पड़ा। वार्ड नंबर-पांच से भाजपा समर्थित नितिका गुप्ता को 272, कांग्रेस समर्थित रीता बादल को 82 और नोटा पर तीन वोट पड़े। वार्ड नंबर-छह से भाजपा समर्थित उमा देवी को 94, कांग्रेस समर्थित स्वीटी को 45 वोट पड़े। वार्ड नंबर-सात से भाजपा समर्थित सुंदर लाल को 97 और कांग्रेस समर्थित गोविंद राम को 89 मत, जबकि नोटा में एक वोट डला। वार्ड नंबर-आठ से भाजपा समर्थित चंद्रप्रभा को 117, कांग्रेस समर्थित शांता को 108 और नोटा में दो मत पड़े। वहीं, वार्ड नंबर-नौ से विशेषर लाल को 179, सुरेश को 115, प्रताप सिंह को 54, हरीश चंद को 17 मत पड़े। वहीं, नोटा पर एक वोट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article