फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP took out a tricolor march in RikangpioBJP took out a tricolor march in Rikangpio

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 24 May 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP took out a tricolor march in RikangpioBJP took out a tricolor march in Rikangpio
रिकांगपिओ बाजार में सेना की सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान रैली में शामिल होते पूर्
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर मोदी सरकार की सराहना की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में भाजपा ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई। इसके बाद पीएनबी होते हुए वापस रामलीला मैदान में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई। जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने और देश के नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह संदेश देने के लिए आयोजित की गई है कि हम आपके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से जहां भी आतंकवाद की घटना हुई है, वहीं उनकी कब्र भी खोदी गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले जब सेना की ओर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की जाती थी, तो श्रीनगर में बड़ी संख्या में लोग जुलूस निकालते थे, तिरंगे को जलाते थे और पैरों तले रौंदते थे। कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद भारत की सेना ने जहां आतंकवादियों को मार गिराया वहीं उनकी कब्र खोदकर उनको दफन कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि जब मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दी कि अगर गोली आती है तो यहां से गोला चलना चाहिए, तो उन्हें सबक लेना चाहिए था। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरी दुनिया के लोग कश्मीर घाटी में पर्यटन का आनंद लेने आते हैं। हाल ही में पहलगाम में देश और दुनिया के इतिहास में पहली बार आतंकवादी ऐसी घटना हुई, जिसमें आतंकियों ने पर्यटकों की निर्मम हत्या की। इसके खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने कार्रवाई की और पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता सूरत नेगी, भाजपा महामंत्री चंद्र पॉल नेगी, संतोष नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी सहित जिले भर के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- संवाद

रिकांगपिओ  बाजार  में सेना की सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान रैली में शामिल होते पूर्

रिकांगपिओ बाजार में सेना की सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान रैली में शामिल होते पूर्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed