{"_id":"68b6dfca7e51b5858d0ed87d","slug":"bjp-sought-help-from-the-chief-minister-regarding-the-massive-disaster-in-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-142937-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में भारी आपदा को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में भारी आपदा को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
विज्ञापन
किन्नौर भाजपा किन्नौर में आपदा को लेकर हुए नुकसान से जल्द राहत देने के लिए उपायुक्त के माध्यम स
उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर) ।
जिले में भारी बारिश और भूस्खलन ने आम जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भाजपा किन्नौर इकाई ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। भाजपा के जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि निरंतर बारिश के कारण जिले में भूस्खलन और बाढ़ आई। इससे एनएच समेत कई सड़कें बाधित हो गई हैं। कई गांव और क्षेत्र पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं और आवश्यक सेवाओं तक पहुंचना असंभव हो गया है। इस आपदा का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। मटर की फसल मंडियों में बिकने के लिए तैयार थी, लेकिन सड़कों के बंद होने से खेतों में ही खराब हो रही है। साथ ही सेब का सीजन शुरू होने के बावजूद उत्पादक अपनी फसल मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। यदि सड़कों को जल्द बहाल नहीं किया गया, तो पूरा सेब सीजन बर्बाद हो जाएगा। इससे हजारों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। भाजपा ने मुख्यमंत्री से युद्धस्तर पर सड़कों की बहाली के लिए अतिरिक्त जनशक्ति और मशीनरी उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने मटर और सेब की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने का भी अनुरोध किया है।