फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP protests in Reckong Peo, rallies against the government

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में भाजपा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ निकाली रैली

Sat, 18 Apr 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP protests in Reckong Peo, rallies against the government
रिकांगपिओ में रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
सीएम पर साधा निशाना, विकास ठप और जनता को गुमराह करने के लगाए आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी की अगुवाई में रामलीला मैदान से पीएनबी होते हुए वापस रामलीला मैदान तक रैली निकाली गई।
रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है और पंचायत चुनाव नजदीक हैं, तब मुख्यमंत्री को किन्नौर की याद आई है। महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा को उन्होंने छलावा बताया। उनका आरोप था कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किन्नौर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी का जिले को नंबर वन बनाने का दावा भी धरातल पर नजर नहीं आता।
विज्ञापन

भाजपा नेता सूरत नेगी ने सरकार पर जनता को गुमराह करने और दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में सापनी गांव के एक व्यक्ति को एफआरए के तहत पट्टा दिया गया था, लेकिन अब उस पर कांग्रेस में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति को धमकाया जा रहा है कि कांग्रेस में आने के बाद ही जमीन का इंतकाल किया जाएगा।भाजपा नेताओं ने जिले में कानून व्यवस्था और विकास की धीमी गति पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed