{"_id":"69d65ba1da50fa6ca6009b8e","slug":"bjp-protests-in-jubbal-over-neglect-of-gardeners-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-157706-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बागवानों की अनदेखी पर जुब्बल में भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बागवानों की अनदेखी पर जुब्बल में भाजपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जुब्बल में धरना प्रदर्शन करते भाजपा नेता चेतन बरागटा व कार्यकर्ता। संवाद
बागवानों की बेबसी पर उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के ठहाके लगाना दुर्भाग्यपूर्ण : चेतन बरागटा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बागवानों की कथित तौर पर अनदेखी और बेबस बागवानों पर हंसने की घटना पर बुधवार को भाजपा ने जुब्बल में धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा भी मौजूद रहे। भाजपा ने बागवानी से जुड़ी मांगों को लेकर जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर भाजपा मंडल जुब्बल ने बैठक भी की। कार्यकर्ताओं ने जुब्बल स्टेडियम से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रोष रैली निकाली और नारेबाजी की। चेतन बरागटा ने कहा कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों ने बागवानों की कमर तोड़ दी है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रभावित बागवानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि एक ओर प्राकृतिक आपदा की मार से बागवान रो रहा है। ओलावृष्टि और लगातार हो रही बारिश ने बागवानों की आर्थिकी को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन दुख का विषय यह है कि उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री बागवानों की बेबसी पर हंस रहे हैं। कोटखाई के दौरे के दौरान दोनों मंत्री राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए एक-दूसरे की तारीफों में कसीदे पड़ते रहे, लेकिन बागवानों के दुख-दर्द पर कुछ नहीं बोलना उन्होंने उचित नहीं समझा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग उठाई है कि बागवानों को हुए नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा और आवश्यक दवाइयां दी जाएं। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र की जीवनरेखा है और इस तरह बागवानों का मजाक उड़ाना स्वीकार्य नहीं है।