फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP has started preparations for Lok Sabha elections at every booth

Rampur Bushahar News: भाजपा ने हर बूथ पर शुरू की है लोकसभा चुनावों की तैयारी

Wed, 10 May 2023 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर ने सेब का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने के फैसले की सराहना की है। 50 रुपये प्रति किलो तय करने पर केंद्र भाजपा मंडल ने केंद्र सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल ने इसे हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों के लिए फायदेमंद बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की मासिक बैठक बुधवार को लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुलबीर खुंद ने की, जबकि भाजपा मंडल प्रभारी जीवन चौहान और पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष खुंद ने बताया कि रामपुर विस क्षेत्र के प्रत्येक बूथ को ऑनलाइन करने का जो काम नए सिरे से शुरू किया गया है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, जो निष्क्रिय पदाधिकारी हैं, उनके स्थान पर नए लोगों को मौका दिया गया है और जो कार्य करने में असमर्थ हैं, उनको भी पदों से हटाया गया है। प्रभारी जीवन चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी भी हर बूथ तक शुरू हो चुकी है और इस दृष्टि से 37 ग्राम केंद्र प्रभारी बनाए गए हैं, जो हर बूथ पर जाकर कार्य कर रहे हैं। सभी बूथों से प्रभारी संगठन मंत्री सुरेश शर्मा 16 मई को रिपोर्ट दी जाएगी। इस मौके पर प्रदेश सदस्य नरेश चौहान, बृजलाल, किशोर परमार, नीना शर्मा, बिशना भंडारी, दिनेश खमराल, शीशी राम, मनोज शर्मा, सुभाष चंद्र और अनिल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed