फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP celebrated Constitution Pride campaign in appreciation

कांग्रेस ने सत्ता के लिए बार-बार संविधान के मूल भाव को तोड़ कर किया अपमान : लोकेंद्र

Fri, 24 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrated Constitution Pride campaign in appreciation
ग्राम पंचायत सराहर में भाजपा की ओर से आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्याति​थि
सराहर में भाजपा ने मनाया संविधान गौरव अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। भाजपा मंडल दलाश ने सराहर में संविधान गौरव अभियान के तहत मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आनी विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब को हमेशा उचित सम्मान दिया। 26 दिसंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भी बाबा साहेब के योगदान के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है। पूर्व की सरकारों कांग्रेस-गठबंधन ने केवल गांधी-नेहरू परिवार को ही सारी उपलब्धियों का श्रेय देकर डॉ. आंबेडकर की उपेक्षा की। कार्यक्रम में जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष दलाश विकी वर्मा, पंचायत समिति निरमंड ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, उप प्रधान सुरेश ठाकुर, पलक सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed