फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bishladhar emerged as the winner in the volleyball competition

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में बिशलाधार बना विजेता

Thu, 23 Jul 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bishladhar emerged as the winner in the volleyball competition
रामपुर के दत्तनगर में वॉलीबाल विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि अधिवक्ता डीडी कश्यप। संवाद
विजेता टीम को 36 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
एनएसयूआई रामपुर ने इंडोर स्टेडियम दत्तनगर में वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई। इसमें विजेता का खिताब बिशलाधार टीम ने अपने नाम किया है। बिशलाधार टीम ने रोमांचक मैच में मघारा टीम को हराया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांग्रेस नेता अधिवक्ता डीडी कश्यप बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वहीं, जस्सी ठाकुर, अश्वनी शर्मा, राहुल और मोहन भाटिया विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कोटगढ़, निरमंड, आनी और किन्नौर की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजक कमेटी के स्पोर्ट्स अध्यक्ष ललित ने कहा कि प्रतियोगिता में डे नाइट मैच खेले गए। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बिशलाधार और कॉलोनी-6 मघारा के मध्य हुआ। मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें बिशलाधार ने जीत हासिल कर चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि अधिवक्ता डीडी कश्यप ने विजेता टीम को 36 हजार रुपये नकद राशि व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं, प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से पुरस्कृत कर हौसला अफजाई की गई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना की और कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। खेलों से जहां अनुशासन और भाईचारे की भावना को बल मिलता है, वहीं शारीरिक रूप से फिट रहने में भी मदद मिलती है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया और नशे से दूर रहने की सलाह दी। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्य ठाकुर और महासचिव अमन के अलावा अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed