फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bihari Lal elected president of Pensioners Welfare Association Gaura Zone

वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत हुए पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही सरकार : अमोलक

Sun, 31 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bihari Lal elected president of Pensioners Welfare Association Gaura Zone
पेंशनर्स वेलफेयर संघ खंड रामपुर की इकाई गौरा जॉन डोभी में बैठक के दौरान
बिहारी लाल चुने पेंशनर्स वेलफेयर संघ गौरा जोन के अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर्स वेलफेयर संघ खंड रामपुर इकाई गौरा जोन की बैठक डोबी में हुई। अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष अमोलक राम ने की। बैठक का संचालन कैलाश जोशी ने किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने बाढ़ और बादल फटने से हुए नुकसान पर दुख प्रकट किया। इसके बाद बैठक में पेंशनरों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सुरेश ठाकुर, गंगाराम शर्मा, सेन राम नेगी, भूप राम वर्मा, मदन शर्मा, दीप राम शर्मा और मोहन ठाकुर इस संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों को संगठनों से जोड़कर संयुक्त संघर्ष समिति तैयार की है, जो बहुत ही अच्छा काम किया है। पेंशनरों ने बैठक में कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के साथ सरकार घोर अन्याय कर रही है। उनका पैसा सरकार के पास बहुत है, जो मिलना चाहिए। अंत में चुनाव अधिकारी अमोलक राम, जोन प्रभारी ज्ञान भलैई और चुनाव पर्यवेक्षक रतन दास ने गौरा जोन के चुनाव करवाए। इसमें बिहारी लाल को अध्यक्ष चुना गया। महासचिव कैलाश जोशी, कोषाध्यक्ष चेतराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनोखी राम, सलाहकार रूपसिंह रिबल्टा, उपाध्यक्ष इंदिरा देवी, कार्यकारिणी सदस्य रोशन लाल, हीरालाल, ठाकुरदास, करमु राम और मान दास को चुना गया। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव मान दास बुशहरी, रामपुर सिटी के अध्यक्ष ज्ञान भलैई विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article