रामपुर बुशहर। रामपुर के डकोलढ़ स्थित सिग्मा स्कूल ऑफ के छात्रों ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा में अपना परचम लहराया है। स्कूल के आठ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 18 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। भूमिका शड़ेल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, कनक ने 94.3 अंक लेकर दूसरा और अंकित ने 92.4 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जानवी और हर्ष ने 91.9 प्रतिशत अंकए रिजुल ने 91.7, कोमल ने 90.6, खुशी ने 90 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। सिग्मा स्कूल के प्रबंध निदेशक अतुल टंडन ने इस बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए उतीर्ण हुए सभी छात्र छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि स्कूल का बेहतरीन परीक्षा परिणाम छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। - संवाद

सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस रामपुर दसवीं कक्षा की छात्रा खुशी