फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bhavanagar, road accident, Satluj River, Sirmaur driver's death, Kinnaur

Rampur Bushahar News: भावानगर में मटर से लदा ट्रक सतलुज नदी में गिरा, सिरमौर के चालक की मौत

Tue, 02 Jul 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bhavanagar, road accident, Satluj River, Sirmaur driver's death, Kinnaur
भावानगर के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से शव बाहर ​निकालते रेस्कू
तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव, भावानगर अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। भावानगर में सोमवार रात को मटर से लदा ट्रक सड़क से 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरा। इस हादसे में सिरमौर जिले के चालक की मौत हो गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को घटनास्थल से बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भावानगर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।

पुलिस थाना भावानगर की जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात को ताबो से शिमला मटर से भरा एक ट्रक जा रहा था। रात करीब दो बजे जैसे ही ट्रक भावानगर एसडीएम आवासीय क्षेत्र के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर पहुंचा, तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर एनएच से 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरा। हादसे की सूचना स्थानीय महिला ने पुलिस थाना भावानगर को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी राज कुमार की अगुवाई में थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर सहित पुलिस दल, सीआईएसएफ और अग्निशमन केंद्र भावानगर का दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू दल ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सतलुज नदी किनारे से ट्रक के चालक का शव घटनास्थल से बाहर निकाला। दुर्घटना में मृतक चालक की पहचान सिरमौर जिला के गांव और तहसील नौहराधार निवासी 40 वर्षीय संदीप चौहान, पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भावानगर अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने हादसे के मृतक के परिजनों को भी सूचित किया है। साथ ही मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। डीएसपी भावानगर राज कुमार ने कहा कि ताबो से शिमला जा रहा ट्रक भावानगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भावानगर अस्पताल पहुंचाया है।एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने बताया कि ट्रक चालक की मौत पर परिजनों को 25000 दे दिया जाएगा। उन्होंने घटनास्थल दौरा किया।

भावानगर के पास दुर्घटनाग्रस्त  ट्रक से शव बाहर निकालते रेस्कू

भावानगर के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से शव बाहर निकालते रेस्कू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed