फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Better performance of Kotighat in section level under-14 sports competition, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में कोटीघाट का वर्चस्व कायम

Fri, 12 Jul 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Better performance of Kotighat in section level under-14 sports competition, Rampur Bushahr
बड़ागांव में कोटीघाट स्कूल बना ओवरऑल विजेता, स्कूल पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत।
स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। कुमारसैन के शहीद सतीश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव में खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिक्षा खंड कुमारसैन की 22 पाठशालाओं ने भाग लिया। छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटीघाट की छात्राओं ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। छात्राओं ने खो-खो, बैडमिंटन और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मार्चपास्ट में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में अंश मेहता ने एकल गान में प्रथम स्थान झटका। छात्रा हर्षिका ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान और खो-खो में अच्छा प्रदर्शन किया। हर्षिका को छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नवाजा गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली भारती कंवर से पाठशाला को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। कार्यकारी प्रधानाचार्य अविनाश शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं उन्होंने सफलता का श्रेरू पाठशाला के डीपीई सुभाष चौहान, पीईटी कुलदीप वर्मा और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में बच्चों की इस सफलता पर हर्ष जतया। उन्होंने बच्चों का स्वागत किया। पाठशाला में भी बच्चों के स्वागत पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed