{"_id":"68497ce1392580a4bc0a0d84","slug":"before-the-chief-ministers-visit-the-dilapidated-road-started-getting-repaired-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-136980-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले होने लगी खस्ताहाल सड़क की लीपापोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले होने लगी खस्ताहाल सड़क की लीपापोती
विज्ञापन
बागीपुल-बागासराहन सडक़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे पैचवर्क को लेकर ग्रामीणों ने जताय
बागीपुल-बागा सराहन सड़क में लोक निर्माण विभाग ने किया पैचवर्क का कार्य शुरू
ग्रामीणों ने कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 18 जून को निरमंड क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री निरमंड उपमंडल की सराहन पंचायत के बागा सराहन गांव में ठहरेंगे, जहां लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निपटारा करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर लोक निर्माण विभाग ने खस्ताहाल सड़क की लीपापोती करनी शुरू कर दी है। बागीपुल से बागा सराहन सड़क पर गड्ढों की हालत किसी से छिपी नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे से पहले लोक निर्माण विभाग सड़क के गड्ढों को भरने में जुट गया है।
बागा सराहन गांव के दौलत नेगी ने लोक निर्माण विभाग की ओर से आनन-फानन में किए जा रहे इस पैचवर्क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह बागीपुल से बागा सराहन की ओर एक टैक्सी में जा रहे थे, तो शरणी नामक स्थान पर विभाग के कर्मचारियों के सामने ही नियमों को ताक पर रखकर सड़क के एक बड़े से भाग में मिट्टी पर ही बिना गटका बिछाए तारकोल बिछाया जा रहा था। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी से बात करनी चाही, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनका कहना है कि ऐसा नहीं कि यह पैचवर्क पहली दफा हुआ, बल्कि मई में भी मुख्यमंत्री का निरमंड और बागा सराहन दौरा प्रस्तावित था। उस दौरान भी लोक निर्माण विभाग ने पैचवर्क शुरू किया था, लेकिन इसी बीच भारत-पाकिस्तान विवाद बढ़ने और युद्ध जैसे हालात बनने पर दौरा स्थगित हुआ, तो काम अधूरा छोड़ दिया गया। इसे अब फिर से मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही शुरू किया गया, जो गुणवत्तापूर्ण नहीं है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से इस पैचवर्क को सही तरीके से करने की मांग उठाई है।
छानबीन की जाएगी
लोक निर्माण विभाग के निरमंड मंडल के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। इसकी छानबीन करेंगे और यदि लापरवाही पाई जाती है, तो उसे ठीक करवाया जाएगा।