फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bees brought for pollination process in the orchards in apple-rich areas of Karsog

Rampur Bushahar News: बागवानों के जीवन में रस घोल रही यूरोपियन मधुमक्खी

Sat, 05 Apr 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
करसोग के सेब बहुल क्षेत्रों में बगीचों में परागण प्रक्रिया के लिए लाई गई मधुमक्खियां
विज्ञापन


सेब की गुणवत्ता और उत्पादन में महत्वपूर्ण रहती है परागण प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। यूरोपियन मधुमक्खी न केवल बागवानों के जीवन में खुशहाली का रस घोल रही हैं, बल्कि सेब की गुणवत्ता भी बढ़ा रही है। प्रदेश के सेब बहुल क्षेत्रों में इन दिनों मधुमक्खियों के बॉक्स आना शुरू हो गए हैं। सेब के फूलों के खिलने पर मधुमक्खियां एक फूल से दूसरे फूल पर भ्रमण कर परागण प्रक्रिया पूरी कर रही हैं। सेब के लिए परागण प्रक्रिया बहुत जरूरी है। इससे उच्च गुणवत्ता के सेब के साथ फलोत्पादन में बढ़ोतरी होती है। विषय विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि यूरोपियन एपिस मेलिफेरा मधुमक्खी आकार में बड़ी होने के कारण अधिक पराग कण लेकर चलती है। बागवान 3-4 बीघा क्षेत्र में एक मधुमक्खी का डिब्बा रख सकते हैं। इसमें कम से कम 7-8 फ्रेम में मधुमक्खियां और एक फ्रेम ब्रूड भी होनी चाहिए। बॉक्स में रानी मक्खी की जांच कर लें। एक शक्तिशाली मौन वंश तीन कमजोर मौन वंशों की अपेक्षा बेहतर है। परागण एक महत्वपूर्ण जैविक प्रक्रिया है, जो पौधों के प्रजनन और फलने-फूलने के लिए आवश्यक होती है। इसमें परागकण को नर भाग (पुंकेसर) से मादा भाग (वर्तिकाग्र) तक पहुंचाया जाता है, जिससे निषेचन होता है। परागण में हवा, पानी, कीट-पतंगे, पक्षी आदि योगदान देते हैं, लेकिन मधुमक्खियां सबसे प्रभावी परागणकर्ताओं में से एक मानी जाती हैं। बगीचे में मधुमक्खियों के बॉक्स रखने के बाद ध्यान रखें कि कम से कम 10-15 मक्खियां प्रति मिनट अंदर-बाहर आ जा रही हों। वर्ष 1962 में यूरोपियन मधुमक्खी, जिसे एपिस मेलिफेरा के नाम से जाना जाता है, भारत में सफलतापूर्वक लाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed