फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bear terror in Shahdhar Panchayat, 72 year old man injured by bear, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: शाहधार पंचायत में अब 72 वर्षीय बुजुर्ग पर भालू का जानलेवा हमला

Wed, 23 Oct 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bear terror in Shahdhar Panchayat, 72 year old man injured by bear, Rampur Bushahr
शाहधार पंचायत में भालू के हमले में जख्मी हुआ 72 वर्षीण शालिग राम। संवाद
ग्रामीणों ने गंभीर हालत में पहुंचाया खनेरी अस्पताल, मंगलवार रात 11 बजे भालू ने गोशाला में हमला कर गाय और गोवंश को भी किया जख्मी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की शाहधार पंचायत में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात को पंचायत के बठारा गांव में भालू ने गोशाला तोड़कर यहां बंधी गाय और गोवंश पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बीच बचाव के लिए पहुंचे 72 वर्षीय व्यक्ति पर भी भालू ने जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर हालत में व्यक्ति को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। शाहधार पंचायत में 11 दिनों से भालू की दहशत है। भालू ने विभिन्न इलाकों में गोशालाएं तोड़कर आधा दर्जन से अधिक पशुओं को मौत के घाट उतारा है। मंगलवार रात 11 बजे भालू बठारा गांव में घुस गया। यहां शालिग राम की गोशाला को तोड़कर भालू उसके अंदर घुस गया। भालू ने गोशाला में बंधी गाय और उसके बछड़े पर हमला बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस दौरान 72 वर्षीय शालिग राम ने गाय और बछड़े के कराहने की आवाजें सुनीं, तो वह अपने घर से तुरंत बाहर निकला और बीच-बचाव में भालू ने उसपर भी जानलेवा हमला कर दिया। भालू के हमले में शालिग राम के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। इस दौरान शालिग राम की पत्नी बाहर निकली और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर भालू मौके से फरार हो गया। जैसे ही घटना की सूचना ग्रामीणों को मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में शालिग रामपुर को 108 एंबुलेंस की मदद से रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार चल रहा है। पंचायत क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे भालू के हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। रोजाना बढ़ रही घटनाओं के चलते ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।


पंचायत प्रधान शाहधार महेंद्र सिंह ने बताया कि भालू के हमले के तुरंत बाद घायल को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में वन विभाग को भी सूचित किया गया और विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से पीड़ित को हर संभव मदद देने की गुहार लगाई है। बुधवार को पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल डीएफओ रामपुर से मिलने पहुंचा और भालू की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed