{"_id":"673c8658122436ca7401c5fe","slug":"bear-terror-demand-to-install-cage-in-kamlau-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-125063-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भालू को पकड़ने के लिए कमलाऊ में जल्द लगाया जाए पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भालू को पकड़ने के लिए कमलाऊ में जल्द लगाया जाए पिंजरा
विज्ञापन
भड़ावली पंचायत के पूर्व प्रधान दिनेश खमराल ने डीएफओ रामपुर से की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहर के साथ सटी भड़ावली पंचायत के कमलाऊ गांव में लंबे समय से भालू के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। हालांकि, ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भालू से निपटने के लिए इंतजाम किए हैं, लेकिन भालू के पशुओं और लोगों पर लगातार हो रहे हमले के करण ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणाें ने वन विभाग से कमलाऊ गांव में पिंजरा स्थापित करने की मांग उठाई है। भड़ावली पंचायत के पूर्व प्रधान दिनेश खमराल ने कमलाऊ गांव में भालू के आतंक को लेकर वन मंडलाधिकारी गुरुहर्ष सिंह से मुलाकात की। खमराल ने कहा कि कुछ समय से क्षेत्र में भालू का आतंक काफी बढ़ गया है। स्थिति यह है कि भालू पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा है और लोगों पर भी हमला कर चुका है। यहां तक कि गोशाला में बंद की गाय को भी भालू अपना शिकार बना रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोग काफी दहशत में है। ग्रामीणों को यह समझ नहीं आ रहा है कि वे किस तरह भालू के आतंक से निजात पाएं।
अभी वन विभाग की टीम शाहधार में भालू के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने में प्रयासरत है। वहां भालू ने काफी ज्यादा हमले किए हैं। भालू को पकड़ने के लिए जितने भी पिंजरे लगाए हैं, उन पिजरों से अभी भालू दूरी बनाए हुए हैं। अगर शाहधार वाला भालू पकड़ा जाता है तो जल्द वहां से पिंजरों को कमलाऊ गांव पहुंचाया जाएगा। -गुरुहर्ष सिंह, डीएफओ