Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bear attacks on the rise in Rampur; five people injured in one month

Rampur Bushahar News: रामपुर में दो जगह भालू ने महिला और पुरुष को किया घायल, एक माह में पांच लोग किए जख्मी

Wed, 18 Nov 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bear attacks on the rise in Rampur; five people injured in one month
भालू के हमले में जख्मी हुए व्य​क्ति का खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार। संवाद
ननखड़ी में एक व्यक्ति और 15/20 में महिला पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

दोनों पीड़ितों को उपचार के लिए पहुंचाया खनेरी अस्पताल
सहमे ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई राहत की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भालुओं के हमले बढ़े हैं। नवंबर में एक महीने भालुओं ने अभी तक पांच लोगों पर हमले कर गंभीर घायल किया है। बुधवार को भी दो जगह भालू ने हमला कर एक व्यक्ति और एक महिला को घायल कर दिया। ननखड़ी क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति और 15/20 क्षेत्र में एक महिला पर भालू ने जानलेवा हमला किया। दोनों घायलों को उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। सहमे ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालुओं से सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह हालात ऐसे बन गए हैं कि ग्रामीण अपने घरों के आसपास भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। बुधवार सुबह उपमंडल के 15/20 क्षेत्र की लबाना सदाना पंचायत के धराली गांव में घास काट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला बबीता परमार सुबह करीब 6 बजे घर के समीप घास काट रही थी। इस दौरान झाड़ियों से अचानक भालू आ धमका और महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला के हाथ, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर भालू ने गंभीर चोटें पहुंचाई हैं। भालू के हमले के दौरान महिला चिल्लाई और आसपास के खेतों से ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक भालू भाग गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। दूसरा मामला ननखड़ी वन क्षेत्र का है। क्षेत्र की कुंगलबाल्टी पंचायत के संजय कुमार रात करीब 3:00 बजे अपने कमरे से शौच के लिए बाहर निकला। कमरे से बाहर निकलते ही घर के बरामदे में बैठे भालू ने अचानक उसपर हमला कर दिया। भालू ने संजय के सिर, बाजू और पेट पर बुरी तरह से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पीड़ित संजय के सिर पर करीब 20 टांके लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वन रक्षक अरुण शर्मा मौके पर पहुंचे और घायल संजय को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, वन विभाग के बीओ संजीव शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और विभाग की ओर से उन्हें पांच हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की।


नवंबर में हुईं घटनाएं
3 नवंबर शिंगला पंचायत के बसड़ी गांव के जंगल में 76 वर्षीय भेड़पालक हरी दास पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। नोगीधार-धार गांव में 6 नवंबर को खेत में काम कर रहीं 58 वर्षीय शीतला देवी पर भालू ने हमला किया। 16 नवंबर को तकलेच के कंडी गांव के भेड़पालक गोपाल सिंह पर जंगल में भालू ने हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


दो क्षेत्रों में भालुओं के हमले की सूचना मिली है। पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा और उपचार की सुविधा दी जा रही है। वन विभाग के कर्मचारी भालुओं की निगरानी कर रहे हैं। भालुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे भी स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुरहर्ष सिंह, डीएफओ रामपुर

भालू के हमले में जख्मी हुए व्यक्ति का खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार। संवाद

भालू के हमले में जख्मी हुए व्यक्ति का खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article