फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BDC METTING IN RECKANGPEO

Rampur Bushahar News: बीडीसी कल्पा की बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Thu, 16 Mar 2023 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में बीडीसी कल्पा खंड की बैठक से कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इससे क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीसी अध्यक्ष कल्पा ब्लॉक गंगाराम ने कहा कि बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर उपायुक्त किन्नौर को शिकायत पत्र जारी कर दिया गया है। बैठक में रिकांगपिओ बाजार और अन्य क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


इसमें साडा को निर्देश दिए गए कि टैक्सी स्टैंड से लेकर पूरे बाजार में नालियों की साफ-सफाई की जाए, जिससे की लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में बाजार में सब्जियों के दामों को नियंत्रित करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा बैठक में वार्षिक आय-व्यय के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के कल्पा खंड के बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed