{"_id":"6787b621d07e87183e0e0969","slug":"bayal-won-cricket-tournament-in-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-128338-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बायल ने जीता निरमंड में क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बायल ने जीता निरमंड में क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
निरमंड के खेल स्टेडियम में श्रीखंउ वेलफेयर चेरिटेबल सोसाइटी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता क
श्रीखंड वेलफेयर चेरिटेबल सोसायटी ने प्रतियोगिता का किया आयोजन, 64 टीमों ने लिया भाग
विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू )। निरमंड के खेल स्टेडियम में श्रीखंड वेलफेयर चेरिटेबल सोसायटी के सौजन्य से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। बायल क्रिकेट टीम ने दत्तनगर की टीम को हराकर यह टूर्नामेंट जीत लिया। ग्रामीण वार्ड स्तर पर आयोजित की गई यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर शुरू हुई थी। इसका थीम खेलेगा युवा तो बढ़ेगा युवा था। इसके जरिये युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर खेलों के प्रति जागरूक करना था। टूर्नामेंट में 64 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों के समाज के प्रति दायित्व निभाते हुए नशे जैसी बुराई के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य की सराहना की। उन्होंने श्री खंड वेलफेयर चेरिटेबल सोसायटी को विश्वास दिलाया कि वे समाजहित में किये जा रहे कार्यों को लेकर सोसायटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने श्रीखंड वेलफेयर चेरिटेबल सोसायटी को प्रोत्साहन स्वरूप 31 हजार रुपयों की धनराशि भेंट करने की घोषणा की, ताकि यह सोसायटी भविष्य में भी बेहतर कार्य कर सके। वहीं, सोसायटी के सचिव जोगेंद्र ठाकुर ने बताया कि बुधवार को बायल और दत्तनगर की टीमों के मध्य खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दत्तनगर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवरों में 95 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बायल की टीम के सलामी बल्लेबाज मंगल पांडे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर बायल ने यह मैच जीत लिया। मंगल पांडे ने पारी के पहले ही ओवर में 6 चौके जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच का इनाम दिया गया, जबकि दत्तनगर टीम के रणवीर अपने ऑल राउंड खेल की बदौलत मैन ऑफ द सीरीज रहे।