{"_id":"68f39250e6916b039609710c","slug":"bat-breaker-rampur-and-cmc-khasdhar-in-the-final-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-146426-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बैट ब्रेकर रामपुर और सीएमसी खशधार फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बैट ब्रेकर रामपुर और सीएमसी खशधार फाइनल में
विज्ञापन
बीपीएल का 22 को होगा खिताबी मुकाबला, विजेता को मिलेगा पांच लाख रुपये का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) अब अंतिम चरण की ओर पहुंच गई है। बीपीएल में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं और दर्शक भी इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं।
शनिवार को बैट ब्रेकर रामपुर और आउटर सिराज निरमंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। निरमंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। रामपुर के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे निरमंड की टीम सभी विकेट गंवा बैठी। राहुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरा सेमीफाइनल सीएमसी खशधार और सीटी प्वाइंट देवठी के बीच खेला गया। खशधार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। सुधांशु मच्छान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि उदय ठाकुर ने 42 और यशवीर महाजन ने 33 रन योगदान दिए। देवठी की ओर से अक्षय ने तीन विकेट लिए। यशवीर महाजन ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
बुशहर स्वास्तिक चैरिटेबल सोसाश्टी की ओर से पहली बार रामपुर में आईपीएल की तर्ज पर फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान ने बताया कि बीपीएल का ग्रैंड फिनाले 22 अक्तूबर को होगा। विजेता टीम को पांच लाख रुपये नगद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
पवन चौहान ने कहा कि खिताबी मुकाबले के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें लोक कलाकार एसी भारद्वाज और स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।