{"_id":"69cbcbacb95d1236c200834e","slug":"bank-sakhi-women-from-nirmand-and-ani-were-given-tips-on-becoming-self-reliantbank-sakhi-women-from-nirmand-and-ani-were-given-tips-on-becoming-self-reliant-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157193-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड, आनी की 38 बैंक सखी महिलाओं को दिए आत्मनिर्भर बनने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड, आनी की 38 बैंक सखी महिलाओं को दिए आत्मनिर्भर बनने के टिप्स
विज्ञापन
निरमंड में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाली सखी महिलाएं व अन्य। स्रोत: संगठन
महिलाएं दुर्गम क्षेत्रों में बैंक खाते खोलने, ऋण सुविधा और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं करेंगी प्रदान
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कुल्लू के माध्यम से निरमंड और आनी खंड में दो दिवसीय बैंक सखी रिफ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरमंड, आनी की 38 बैंक सखी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए। इस दौरान बैंक सखियों को उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। बैंक सखियां दूरस्थ क्षेत्रों में घर बैठे बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवा रही हैं, जिससे लोगों को बैंकों तक जाने की आवश्यकता कम हो रही है और बैंकिंग प्रणाली में विश्वास भी मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम के समापन पर पीएनबी आरसेटी के निदेशक चंद्र नारायण सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम समन्वयक सौरन उपाध्याय ने बताया कि प्रशिक्षित बैंक सखियों की बैंकों में नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगी।