{"_id":"696a0c5600fe641dac06914e","slug":"ban-imposed-on-burning-of-waste-in-gardens-in-kumarsain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-152318-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुमारसैन में बगीचों में अपशिष्ट जलाने पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुमारसैन में बगीचों में अपशिष्ट जलाने पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन
एसडीएम ने बागवानों समेत आम जनता को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में उपमंडलीय प्रशासन ने बगीचों में अपशिष्ट जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। एसडीएम ने बागवानों, किसानों और आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सेब के पौधों की काट-छांट के बाद टहनियां, डालियां, पत्तियां समेत अन्य अपशिष्ट को जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। यदि ऐसा करते पाए गए, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मुकेश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधि से आग अनियंत्रित रूप से फैल सकती है, जिससे वन संपदा, बगीचों, कृषि भूमि, पर्यावरण, पशुधन और मानव जीवन को गंभीर क्षति पहुंचने की आशंका रहती है। बागवान काट-छांट से निकले अपशिष्ट को आग लगाकर नष्ट न करें। टहनियों, डालियों और पत्तियों का निस्तारण खाद या जैव उर्वरक बनाने की प्रक्रिया से किया जाए। यदि कहीं भी आग लगने की घटना या आशंका दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पंचायत प्रतिनिधि, अग्निशमन विभाग, पुलिस, वन विभाग या एसडीएम कार्यालय कुमारसैन को दें। एसडीएम ने कहा कि अवहेलना पर संबंधित व्यक्ति जिम्मेदार होगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।