फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bal Divas

नेहरू युवा केंद्र संगठन विश्व का सबसे बड़ा युवा नेटवर्क: जोगिंद्र

Sun, 15 Nov 2020 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Bal Divas
निरमंड के डमैहली में युवक मंडल के सदस्यों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम के सौजन्य से डमैहली गांव में दिवसीय और बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला भाजपा महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने मां सरस्वती और जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के पास द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुक्ला ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना 1972 में की गई थी। नेहरू युवा केंद्र संगठन ग्रामीण युवाओं को राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने और उसके साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य करता है। नेहरू युवा केंद्र संगठन विश्व में अपने प्रकार की जमीनी स्तरीय सबसे बड़ी स्वयं सेवी संस्था है।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा युवा नेटवर्क बन गया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों के लिए भाषण और कविता प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार से नवाजा। उनको शुभकामनाओं के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पुलिस प्रशासन से एएसआई निरमंड एमडी शर्मा, लोचन ठाकुर, पर्यटन प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनी, गरशाई पब्लिक स्कूल ठारला के एमडी संजीव ठाकुर, दिलीप भंडारी, लीला चंद, प्रदीप शर्मा, दुर्गा सिंह, युवा मंडल डमैहली के प्रधान कुकू नेगी, खेम राज ठाकुर महिला मंडल डमैहली की प्रधान सुषमा देवी, महिला मंडल पांकवा प्रधान शांता देवी, महिला बाड़ी प्रधान उमा देवी, महिला मंडल सोमा प्रधान विरमा देवी, महिला मंडल दोगरी प्रधान ममता देवी सहित कई सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed