फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Badshah Cup in Seri-Majaali from January 2

Rampur Bushahar News: सेरी-मझाली में बादशाह कप 2 जनवरी से

Mon, 29 Dec 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे युवा, विजेता टीम को मिलेगी 1,11,111 की नकद राशि और ट्रॉफी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। तकलेच उप तहसील के सेरी-मझाली में नवयुवक मंडल 2 जनवरी से बादशाह कप क्रिकेट प्रतियोगिता करवा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर युवक मंडल के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। क्लब के अध्यक्ष अनिल भंडारी की अध्यक्षता में बैठक हुई और आगामी रूपरेखा तैयार कर सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई। अनिल भंडारी ने कहा कि नशा छोड़ो-खेल खेलो के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़े और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बादशाह कप की विजेता टीम को 1,11,111 की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 55,555 रुपये की राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले खिलाड़ी को 4,100 रुपये की राशि, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर और क्षेत्ररक्षक को 2,100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीमान, सचिव विनोद भंडारी, संयुक्त सचिव आर्यन चौहान, कोषाध्यक्ष संदीप सोनी, समन्वयक अरविंद कायथ और सलाहकार बीएन राही मौजूद रहे।


महिला रस्साकशी प्रतियोगिता रहेगी आकर्षण का केंद्र

प्रतियोगिता के समापन समापन समारोह में महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें गांव की महिलाएं दमखम दिखाएंगी। विजेता टीम को आठ हजार और उपविजेता टीम को चार हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article