{"_id":"6a0229ece0f7e1ea0807138c","slug":"baddi-police-strict-on-safety-of-school-children-inspecting-62-buses-and-issuing-challans-to-12-drivers-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1041-169201-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस सख्त, 62 बसों की जांच कर 12 चालकों के कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस सख्त, 62 बसों की जांच कर 12 चालकों के कटे चालान
विज्ञापन
बद्दी में स्कूल बस की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी- स्रोत- पुलिस
बिना वर्दी और सीट बेल्ट के स्कूल बसों को चला रहे थे चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को बद्दी पुलिस की ओर से चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की 62 स्कूली बसों की चेकिंग की गई। इस कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 12 बस चालकों के चालान काटे गए। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की। इसमें फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) की उपलब्धता और वैधता, फर्स्ट एड बॉक्स और पीने के पानी की सुविधा, चालक और परिचालक की निर्धारित वर्दी, सीट बेल्ट और अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण की जांच की गई।
अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। इसमें 9 चालान चालक व परिचालक की ओर से वर्दी न पहनने के कारण किए गए। इसके अलावा 3 चालान चालकों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर किए गए। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे ताकि परिवहन नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके।