फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   awarness camp awarness camp

Rampur Bushahar News: नुक्कड़ नाटक से कलाकारों ने आपदा प्रबंधन का दिया संदेश

Tue, 15 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में समर्थ 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। समर्थ-2024 के तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर भी जागरूक किया जा रहा है। स्वर साधना कला मंच के कलाकारों ने रोहड़ू बस अड्डे तथा समरकोट में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आग आदि पर जागरूक किया। लोगों को भूकंप से निपटने की तैयारी और सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर तहसीलदार रोहड़ू सार्थक शर्मा व समरकोट की प्रधान शकुंतला, महिला मंडल युवक मंडल के सदस्य व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed