फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   awareness rally in recangpio

Rampur Bushahar News: छात्रों ने रैली निकाल नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक

Sat, 29 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को नशे के खिलाफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रोवर एंड रेंजर्स, एनसीसी और एनएसएस इकाइयों ने भाग लिया। उपायुक्त की धर्मपत्नी शिवानी शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि और कॉलेज प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने उपायुक्त कार्यालय की पार्किंग से दोनालु तक जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों, खतरों और सभी प्रकार के नशों के विरुद्ध जागरूक करना रहा। प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान और रोवर एंड रेंजर्स क्लब की समन्वयक प्रो. सुरबाला ने सामाजिक कार्यकर्ता कोविल कीर्ति, जेडटेल किन्नौर की संस्थापक कुमारी प्रमिति और ओम फाउंडेशन किन्नौर महेश का स्वागत किया। स्रोत व्यक्तियों ने नशे के विरुद्ध व्याख्यान दिया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को नशे का सेवन न करने और सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। रोवर एंड रेंजर क्लब के समन्वयक प्रो. भगवान सिंह नेगी ने सभी का धन्यवाद किया। मीडिया प्रभारी डॉ. शांता कुमार ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed