फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness on cyber crime in Pounda school

Rampur Bushahar News: पौंडा स्कूल में साइबर क्राइम पर किया जागरूक

Sat, 22 Nov 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Awareness on cyber crime in Pounda school
किन्नौर के पौंडा स्कूल में साईबर क्राईम बारे विद्यार्थियों को किया जागरूक। स्रोत : स्कूल प्रबंध
भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड के हिम मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल पौंडा में हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के सहयोग से उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। हिमाचल उपभोक्ता सरंक्षण परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और मोबाइल का प्रयोग करते समय सतर्कता बरतने पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए मोबाइल और विशेषकर जब इंटरनेट का उपयोग करते हैं, उस समय सतर्कता बरतनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक एप्लीकेशन मोबाइल पर डाउनलोड न करें। अपनी किसी प्रकार की निजी जानकारी और बैंक खाते से संबंधित जानकारी, एटीएम पासवर्ड और ओटीपी किसी से साझा न करें। साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करवाई जा सकती है या फिर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1930 पर फोन से भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। परिषद उपाध्यक्ष जीत राम शर्मा ने प्रतिभागियों का बाट और माप नियमों की जानकारी दी। समझाया कि हमने खरीदारी करते समय बाट और माप को कैसे परखना है। कभी भी खुदरा मूल्य से अधिक दाम का भुगतान नहीं करना चाहिए। उन्होंने भी अपने संबोधन में बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। निर्मल बौध नेगी ने बच्चों को जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed