फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness camp organised on World Cancer Day in Delath

Rampur Bushahar News: भाषण प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम और मोहित रहे द्वितीय

Thu, 12 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
देलठ में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देलठ में वीरवार को विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन खंड चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश राणा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने किया। शिविर का उद्देश्य बच्चों को कैंसर के बारे में जानकारी देना रहा। शिविर में विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, मोहित द्वितीय और सुर्जित ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देव, प्रदीप ने पहला, सुरेश, आस्था ने दूसरा, पीयूष और रोहन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने विद्यार्थियों को कैंसर कैसे होता है, क्या होता है, के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू, बीड़ी, गुटका और खैनी से मुंह और गले का कैंसर होने का खतरा होता है। तंबाकू चबाने से मुंह का कैंसर पहली बार विकसित होता है, इससे एक छोटा लाल और सफेद उभार बनता है, जो ठीक नहीं होता। जबड़े में अकड़न और सूजन इसके शुरुआती लक्षणों में से एक हैं। यदि आप तंबाकू चबाते हैं और आपको मुंह के कैंसर के कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो जल्द डॉक्टर से परामर्श लेना महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से तंबाकू और गुटका न खाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article