फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   awareness camp awareness camp

Rampur Bushahar News: छात्रों को साइबर क्राइम और नशा निवारण के बारे में किया जागरूक

Sat, 22 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल की एनएसएस इकाई ने शनिवार को नशे से बचाव विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। डीएसपी सुशांत शर्मा ने स्वयंसेवियों को साइबर क्राइम व साइबर अरेस्ट के साथ नशा मुक्ति व महिला सशक्तिकरण पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में अग्रणी भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होंने शिमला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे मिशन क्लीन व भरोसा अभियान के विषय में बताते हुए कहा कि यदि किसी के पास नशे के व्यापारियों के खिलाफ कोई जानकारी हो तो वह उसे पुलिस के साथ साझा करें। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। प्राचार्य रविंद्र चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के प्रति स्वयं जागरूक रहकर समाज को जागरूक करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed