फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   auto

रामपुर से सटे कुल्लू जिले के इलाकों में भी चलेंगे ऑटो

Sat, 22 Aug 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर। उपमंडल के अलावा कुल्लू जिले के लोगों को अब ऑटो सेवाओं से महरूम नहीं होना पड़ेगा। इससे पहले ऑटो यूनियन को रामपुर शहर के बीच ही ऑटो चलाने की अनुमति दी गई थी। इसके चलते कई बार कुल्लू जिले के लोगों को ऑटो की सेवाएं कम मिलने से परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा था। ऑटो चालक अपने रिस्क पर कुल्लू जिले के जगातखाना, चाटी और अन्य क्षेत्रों में चले जाते थे। उन्हें चालान कटने पर आनी या निरमंड जाना पड़ता था लेकिन अब परिवहन प्राधिकरण क्षेत्र रामपुर से सटे कुल्लू जिले के क्षेत्रों में ऑटो चालकों को 20 किलोमीटर तक ऑटो चलाने की अनुमति दे दी गई है। अब रामपुर के अलावा कुल्लू जिले के ब्रौ, चाटी, पोशना, कोयल बायल और अन्य क्षेत्रों में 20 किलोमीटर तक ऑटो चलाने की अनुमति दी गई है। अनुमति मिलने से लोगों को ऑटो की पूरी तरह से सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

बुशैहर ऑटो यूनियन के प्रधान देवी सिंह बुशैहरी ने बताया कि ऑटो चालकों को रामपुर के अलावा कुल्लू जिले के ब्रौ, जगातखाना और चाटी में ऑटो चलाने के लिए परिवहन प्राधिकरण रामपुर क्षेत्र आरटीए ने अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि अभी रेट तय नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में ऑटो चलाने लिए आधिकारिक मंजूरी परिवहन परिक्षेत्र अधिकारी एवं सचिव परिवहन प्राधिकरण क्षेत्र रामपुर तुलाराम ने दी है।
विज्ञापन

आरटीओ रामपुर तुलाराम ने बताया कि ऑटो चालकों को रामपुर के साथ सटे कुल्लू जिले में 20 किलोमीटर तक ऑटो चालने के लिए अनुमति दे दी है। इसकी सूचना संबंधित एसडीएम आनी और डीएसपी आनी को भी मंजूरी की कॉपी भेज दी गई है, जिससे ऑटो चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed